संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के मंडी बाजार तरकुलवा में एक महिला को घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। पुलिस पीड़िता की शिकायत पर एक महिला व उसके दो बेटों पर घर में घुसकर मारपीट का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। मंडी बाजार तरकुलवा की रहने वाली खुशबू नेशा पत्नी असलम ने तहरीर में कहा है कि पड़ोस के वानीद, शानीद व खैरुन निशा ने गाली देते हुए घर में घुसकर लात-मुक्का से मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। संवाद