देवरिया। रामपुर कारखाना नगर पंचायत के एक वार्ड में नहाते समय महिला को बुरी नजर से देखने के मामले में तीन लोगों पर छेड़खानी एवं मारपीट का केस दर्ज किया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। नगर पंचायत के एक वार्ड की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि उसी मोहल्ले का एक युवक जब वह स्नान करने जाती है तो उसे छत से बुरी नियत से बार-बार देखता रहता है। विरोध करने पर गोलबंद होकर महिला को मारपीट करके घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपित बादल, प्रमिला देवी, तथा सन्नी के विरुद्ध छेड़खानी, अश्लील हरकत तथा मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पीड़ित महिला के तहरीर पर कस्बे के तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद