देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा देवरिया की ओर से कारगिल विजय दिवस की 24वीं वर्षगांठ पर सैनिक पुनर्वास कल्याण केंद्र स्थित अमर जवान स्मारक पर पुष्पांजलि कर कारगिल शहीदों को याद किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक है। भारतीय शस्त्र बलों की बहादुरी और वीरता को सम्मान देने और स्मरण करने का दिन है।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान देश के सैनिकों ने अपने देश के जमीन को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह तक नही की थी, युद्ध के दौरान हुए ऑपरेशन को ऑपरेशन विजय के नाम से जाना जाता है। भारतीय जवानों के जोश और जुनून के आगे पाकिस्तानी सेना ने घुटना टेक दिए। भाजपा के पौधरोपण अभियान के अंतर्गत सैनिक भवन परिसर में सियाचीन में शहीद हुए देवरिया के कैप्टन शहीद अंशुमान सिंह की स्मृति में पौधरोपण किया गया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, अमरनाथ सिंह, संजय पांडेय, काशीपति शुक्ल, भगवान यादव, बलराम यादव, अरुण मिश्र, अखिलेश मिश्र, अराधना पांडेय, दीपक वर्मा, सुमन जायसवाल, डॉ. विनोद पांडेय, संजू सोनी, बबिता जायसवाल, अजय दुबे वत्स आदि मौजूद रहे।