संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ अपहरण समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। थाना क्षेत्र की नगर पंचायत अंतर्गत एक वार्ड की रहने वाली किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि क्षेत्र के रहने वाले पिता-पुत्र और दो अन्य लोग उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर कर भगा ले गए हैं। पुलिस इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर हरिओम पुत्र संजय, संजय पुत्र अज्ञात व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द किशोरी को ढूंढ़ कर आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा। संवाद