संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। मझौलीराज का एक युवक 27 मार्च को एक किशोरी काे भगा ले गया। किशोरी की दादी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने युवक पर अपहरण व युवक के घर वालों पर मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज किया है। मझौलीराज की पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मेरी 15 वर्षीय पोती का युवक से काफी दिनों से संबंध था। 27 मार्च को वह मेरी पोती को भगा ले गया। जब हम लोग उसके घर जाकर पता किए तो घर वालों ने हमारे साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद