संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में तरकुलवा पुलिस ने अपहृता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते 15 मई को उनकी 14 वर्षीया बेटी पढ़ने घर से स्कूल गई थी, लेकिन वह लौट कर नहीं आई। कहा है कि काफी खोजबीन के बाद वह नहीं मिली। आरोप है कि गांव के एक युवक ने बात करने के लिए उसको मोबाइल दिया था। इस पर पुलिस ने किशोरी के गांव के एक युवक पर केस दर्ज किया है। संवाद