फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव और निवर्तमान प्रधान पर गबन का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिव और निवर्तमान प्रधान पर गबन का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। नकटापार गांव के निवर्तमान प्रधान और सचिव पर सोमवार को सरकारी धन के गबन का मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों ने मिलकर गांव में शौचालय निर्माण में धांधली की। डीएम के निर्देश पर हुई जांच में शौचालय निर्माण गड़बड़ी उजागर हुई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले के जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नकटापार गांव के राकेश चौहान ने 28 नवंबर को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गांव में सरकारी धन के गबन की शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि बिना शौचालयों का निर्माण पूरा हुए रुपये निकाल कर उपभोग दिखा दिया गया। मामले में डीएम ने डीपीआरओ को जांच करा कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। गांव में भौतिक सत्यापन और खाते से शौचालय मद में निकाले गए धन की जांच की गई। इसमें करीब 34 लाख रुपये का दुरुपयोग मिला। लाभार्थियों के घरों में शौचालय नहीं मिले, जबकि उनके नाम से भुगतान हो चुका था। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर दोनों आरोपितों से रकम वसूलने को नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित तिथि के बाद निवर्तमान प्रधान और सेक्रेटरी ने गबन की रकम वापस नहीं की। बैतालपुर विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी दशरथ सिंह की तहरीर पर पुलिस ने निवर्तमान प्रधान सुशीला देवी और सेक्रेटरी धनंजय यादव पर सरकारी धन के गबन का केस पंजीकृत किया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार टंडन ने कहा कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें