रामपुर कारखाना। नगर पंचायत के ठाकुर रामेश्वर वार्ड के रहने वाली फरहानाज अख्तर की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। तहरीर में कहा गया है कि दहेज के रूप में 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर मारापीटा जाता था और उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हारून रशीद, राशिद, यासमीन बेगम, खुर्शीदा खातून उर्फ मुन्नी, फारुख रसीद तथा शाहरुख रशीद के विरुद्ध केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नंद प्रसाद बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है। संवाद