रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बैजनाथ प्रसाद की तहरीर पर दिलीप पटेल, विकास, सत्यम, नीतू, सुमन, सुनीता, गीतावती, मलती तथा सुगंधी के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद