फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Sun, 26 May 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। दहेज की अतिरिक्त रकम व बाइक की मांग को लेकर ससुरालियों द्वारा विवाहिता को प्रताड़ित करने व जानमाल की धमकी देने का मामला आया है। इसमें पुलिस पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न व जानमाल की धमकी का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मठिया महावल गांव की पुनीता वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि विवाह के बाद से पति व उसके ससुराल के अन्य लोग एक लाख रुपये दहेज की रकम व एक मोटर साइकिल की मांग करते हैं। मांग पूरी न होने पर सभी मिलकर उसको प्रताड़ित करते हैं और जानमाल की धमकी देते हैं। इस मामले में पुलिस ने पति अश्वनी वर्मा, जेठ सुरेंद्र वर्मा, जेठानी पुष्पा देवी, छोटे जेठ कृष्ण वर्मा और उनकी पत्नी राजकली देवी के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें