संवाद न्यूज एजेंसी
मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में पति सहित चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ है। गढ़वा गांव निवासी समीना खातून पत्नी शकील ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि हमारी शादी वर्ष 2022 में गढ़वा गांव निवासी शकील पुत्र स्व. ईस्माइल से हुई थी। जिससे मुझे एक 10 माह का बच्चा भी है। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वालों ने दहेज में बाइक की मांग करने लगे। इसे लेकर मेरे पति शकील, उनकी मां अमीरुननिशा ने भी हमको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले 2 मई की देर रात हमारी सास व ननद पिकअप गाड़ी पर मेरा शादी का सामान लाद कर हमारे मायके पहुंचा दिए। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पति शकील, सास अमीरुननिशा सहित रोशन व मिनरी पर मारपीट सहित दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। संवाद