फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन नामजद समेत छह पर हत्या के प्रयास, बलवा व मारपीट का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलामुंडेरा पडरी-भैंसाडाबर तिराहे पर हुई थी मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एक सप्ताह पूर्व हुए मारपीट के एक मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसाडाबर के रहने वाले वाले संतोष यादव पुत्र स्व. रामसेवक यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह 26 जून को टेंपो से देवरिया रेलवे स्टेशन पर गांव की ताइबा खातून पत्नी को रिसीव करने गए थे। उनके टेंपो में गांव के दो अन्य लोग भी बैठे थे। आरोप है कि उधर से लौटते समय रात्रि करीब 11:30 बजे के करीब कौलामुंडेरा पडरी-भैंसाडाबर तिराहे पर सामने से बाइक से आ रहे रामपुर शुक्ल गांव के रवींद्र तिवारी पुत्र रामनरेश तिवारी बेवजह लाइट को लेकर गाली देने लगे और पूछने पर मारने-पीटने लगे। आरोप है कि उनकी बाइक पर एक अज्ञात युवक बैठा था जो फोन करके घर से राजेंद्र तिवारी, अशोक तिवारी और दो अज्ञात लोगों को बुला लिया। उक्त सभी लोग गोलबंद होकर उन्हें और उनकी टैम्पों में सवार लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जाते समय उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी देते गए। इस मामले में पुलिस ने तीन ज्ञात आरोपितों समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि तीन ज्ञात और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें