संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। स्थानीय पुलिस ने बिहार के गुठनी निवासी एक शख्स पर किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए तहरीर में लड़की के पिता ने कहा है कि अभियुक्त मेरी पुत्री को 17 जून को बहला-फुसला कर कहीं भगा ले गया है। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लग सका है। जिससे किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर सीवान के गुठनी थाना क्षेत्र के सोनौला गांव निवासी सूरज प्रसाद पर केस दर्ज किया गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है।