फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिता-पुत्र समेत पांच पर मारपीट का केस

Sun, 13 Jul 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी ऋषिकेश पांडेय ने पिता-पुत्र समेत पांच लोगों पर घर में घुसकर मारने-पीटने व जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। तहरीर में बताया कि 9 जुलाई की सुबह पड़ोसी दयाशंकर पांडेय, बेटा हर्ष, पुत्रियां तनु, निवेदिता और नानू ने घर में घुसकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में सावित्री देवी, सुशील, पवन और गोविंद को गंभीर चोटें आईं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें