फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुजारी का आरोप, किसी नामजद पर दर्ज नहीं हुआ केस

Sat, 08 Jul 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
15 अज्ञात पर केस दर्ज, एसपी से मिलकर न्याय की लगाई थी गुहार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नौतन हथियागढ़ गांव के एक पुजारी की पिटाई के मामले में एसपी के सख्त निर्देश के बाद रामपुर कारखाना पुलिस ने घटना के आठ दिन बाद 15 अज्ञात के हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पीड़ित ने इस पर एतराज जताते हुए कहा कि नामजद तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित पुजारी ने शनिवार को एसपी संकल्प शर्मा से मिलकर आपबीती बताकर न्याय की गुहार लगाई थी।
नौतन हथियागढ़ गांव स्थित एक मंदिर के पुजारी जोगिंद्र मद्धेशिया (60), तीन जुलाई को भिक्षाटन करने महुआडीह थानाक्षेत्र के सहोदरपट्टी गए थे। कुटी पर लौटते समय सहोदरपट्टी गांव में एक व्यक्ति ने उनके साथ बदसलूकी कर दिया। लोगों ने उस समय दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। पुजारी मंदिर आकर संध्या भजन के बाद भोजन कर कुटी में सो गए। रात को सहोदरपट्टी गांव के छह से अधिक लोग लामबंद होकर कुटी पर पहुंच गए। साधु को कुटी से बाहर खींचकर पिटाई कर दी। भिक्षाटन का रखा रुपए भी उठा लिया। विरोध करने पर साधु को जबरन अपने साथ सहोदरपट्टी गांव ले गए। वहां ले जाकर दोबारा पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। सिर भी फट गया। साधु ने महुआडीह थाना पर पहुंचकर तहरीर दिया। वहां की पुलिस ने तीन दिन बाद रामपुर कारखाना भेज दिया। वहां भी नामजद सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर देने के बाद पुलिस हीलाहवाली करती रही। पीड़ित की कोई सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आहत पुजारी शनिवार को एसपी संकल्प शर्मा से मिलकर आपबीती बताकर न्याय की गुहार लगाई। साधु की पिटाई देखकर एसपी विफर पड़े। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसओ रामपुर कारखाना को मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी के सख्त होते ही पुलिस के तेवर अचानक बदल गए। मामले में 15 अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया। पुजारी का आरोप है की नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने उन पर केस दर्ज नहीं करके मामले का अल्पीकरण कर दिया। एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया की पुजारी जोगिंद्र मद्धेशिया की तहरीर पर 15 अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें