फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति समेत पांच ससुरालियों पर गैरइरादतन हत्या का केस

Mon, 29 Apr 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मायके पक्ष ने लगाया दहेज उत्पीड़न कर हत्या का आरोप
विज्ञापन

26 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में हुई थी विवाहिता की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। भृगुसरी गांव की रहने वाली एक विवाहिता की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों पर गैरइरादतन हत्या और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया। मृतका के भाई ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना 26 अप्रैल की रात की है।
जंगल इमिलिहा गांव के रहने वाले कन्हैया निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन सोनी (30) की शादी 2017 में भृगुसरी गांव के भोजपुरिया टोला के रहने वाले प्रमोद निषाद से हुई। उनके पिता ने हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया। बावजूद इसके ससुराली अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। दोनों से एक बेटा और बेटी भी है। भाई के अनुसार, बहन सोनी 22 अप्रैल को मायके में एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। साजिश के तहत ससुराल वाले उसे 24 अप्रैल को घर लेते गए। 26 को दिन में बहन के मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती होने की सूचना मिली। जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। रात में गोरखपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने मृतका के पति प्रमोद, ससुर राम प्रसाद, देवर गोविंद, पूजा और सास के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस केस दर्ज कर घटना के जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें