संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बगल के गांव का एक युवक बहला-फुसला कर भाग ले गया। युवती के पिता ने थाने पर तहरीर दी है। पीड़ित पिता का आरोप है कि सात फरवरी की रात 10 बजे बगल के गांव का एक युवक उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। काफी खोजबीन करने पर भी दोनों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद