फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोरी मिली, अपहरण के चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Apr 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अपहृता की मां ने सात लोगों पर दर्ज कराया था साजिश कर अपहरण का केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। पुलिस ने तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की अपहृता किशोरी को खोजने के साथ ही अपहरण के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बगल के गांव की एक किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले गए थे। किशोरी की मां ने सात आरोपियों के खिलाफ साजिश कर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 16 वर्षीया बेटी कक्षा 9वीं की छात्रा है। वह 2 अप्रैल को 12 बजे दिन में घर से छात्रवृत्ति का आवेदन ऑनलाइन कराने की बात कह कर गई और नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। किशोरी की मां ने कहा था कि खोजबीन के दौरान पता चला कि पड़ोसी गांव का एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। इसमें युवक के माता-पिता, उसके भाई और उसके तीन दोस्तों ने सहयोग किया है। आरोप है कि किशोरी अपने साथ 35 हजार नकदी और तीन लाख रुपये की कीमत के पांच अदद सोने के जेवरात भी ले गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक ऋतिक, उसके पिता हरिंद्र, उसकी मां और भाई के साथ राजन, छोटू, विकास के खिलाफ साजिश कर अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू की। किशोरी के मोबाइल की कॉल डिटेल के जरिए पुलिस को उसकी लोकेशन गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर की मिली थी।
सोमवार को पुलिस टीम किशोरी के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करते गोरखनाथ मंदिर पहुंची। जहां किशोरी मिल गई। साथ ही पुलिस ने अपहरण के मुख्य आरोपी की मां और उसके भाई को दबोच लिया।
विज्ञापन

मौका पाकर आरोपी ऋतिक और उसके पिता हरिंद्र फरार हो गए। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों को थाने लाई। जब पुलिस ने दबाव बनाया तो देर शाम फरार दोनों आरोपियों ने भी थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिए।
सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि अपहृता किशोरी को खोजने के साथ ही अपहरण के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें