फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कनेक्शन काटने के बाद भी चोरी से जला रहे थे बिजली, दर्ज हुआ केस

Mon, 25 Mar 2024 06:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अवर अभियंता सलेमपुर ने जांच में पकड़ी चोरी, हुई कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। क्षेत्र के महुई पांडेय गांव में बकाया में बिजली कनेक्शन विच्छेदन होने के बाद भी एक साल से चोरी से बिजली जलाते पकड़े जाने पर जेई ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बीते वर्ष 28 दिसंबर को 58999 बिल बकाया होने पर निगम ने बिजली विच्छेदित कर दिया था। फिर भी बिजली जलाते पकड़े जाने पर कार्रवाई की गई। बिजली चोरी निरोधक धारा में केस दर्ज होने के अन्य बकायेदारों में खलबली मची है।
तीन दिन पहले 33/11 केवी बिजली निगम सलेमपुर ग्रामीण अवर अभियंता विजय कुमार गोड़ खुखुंदू थाना क्षेत्र के महुई पांडेय गांव में बिजली चेकिंग में पहुंचे थे। गांव में चेकिंग अभियान के तहत रविन्द्र पांडेय को बिजली चोरी से जलाते हुए पकड़ा गया। अवर अभियंता का कहना है कि बीते वर्ष 28 दिसंबर को रविन्द्र पांडेय का बिजली बिल 58,999 बकाया होने पर कनेक्शन विच्छेदित कर दिया गया था। फिर भी चेकिंग के दौरान बकाया बिल जमा किए बगैर बिजली जलाते हुए पकड़े गए। इतना ही नहीं बिजली कनेक्शन विच्छेदित करने के दौरान वह कर्मचारियों से उलझ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता ने बताया कि बकायेदार कर्मचारियों से बदसलूकी करने लगे थे। उन्होंने बताया कि देवरिया एंटी पावर थाने में महुई पांडेय निवासी रविंद्र पांडेय के खिलाफ बिजली चोरी निरोधक धारा के तहत केस दर्ज कराया है। जेई ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इन दिनों क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें