फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोर के साथ कुकर्म मामले में दो युवकों पर केस

Sun, 19 Jan 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र के एक गांव में नशीला पदार्थ सुंघाकर दो युवकों ने एक किशोर के साथ कुकर्म किया था। घटना के 15 दिन बाद पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी दोनों युवकों पर केस दर्ज किया। पीड़ित का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

एक गांव की रहने वाली महिला ने पांच जनवरी को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के दो युवकों ने 3 जनवरी को उसके बेटे को नशीला पदार्थ सुंघाकर गांव के बाहर ले गए। एक सूनसान स्थान पर ले जाकर कुकर्म किया। पीड़ित की तबीयत खराब होने पर उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया तो हतप्रभ हो गए। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें