संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के चेरो गांव के जीउत राजभर की तहरीर पर गांव के तीन लोगों पर घर में घुस कर पिटाई करने व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में कहा है कि 11 जून को वह क्रिकेट खेल रहा था। इसी बीच वीराज से खेल को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद शाम लगभग सात बजे वीराज व उसके भाई कृष्ण बहादुर व उनके बहनोई अशोक एक साथ गोलबंद होकर मारेपीटे और घर का सामान फेंक दिए। उनका सीएचसी में इलाज कराया गया। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।