संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। कपरवार पुलिस चौकी क्षेत्र के भिटहां में मुनादी कराकर पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी के नोटिस चस्पा कराया। न्यायालय के आदेश पर कपरवार चौकी इंचार्ज एसआई जितेंद्र कुमार ने हमराहियों के साथ धारा 82 के तहत मुनादी कराया। पुलिस के अनुसार हत्या के प्रयास आदि मामले में वांछित आरोपी देवेंद्र मिश्र उर्फ राजा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं हो रहा है। चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर धारा 82 के तहत मुनादी कराकर नोटिस चस्पा कराया गया है।