संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ बलवा व मारपीट का केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के गुद्दीजोर की रहने वाली सोनिया देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 26 जून की शाम 5 बजे हमारे पट्टीदार राजमंगल सहित अन्य लोगों ने पानी बहाने को लेकर के भद्दी-भद्दी गाली देते हुए मुझे तथा मेरे घर वालों को हाकी व रॉड से घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिए। मामले में पुलिस ने गांव के ही रहने वाले आरोपित लालजी यादव, राजमंगल यादव, अमलेश यादव, कमलेश यादव, मीना देवी, बबीता तथा आयुष यादव के केस दर्ज कर लिया है।