फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना करने वाले पति व जेठानी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना करने के मामले में पुलिस ने विवाहिता के पति व उसके जेठानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि शादी के दौरान आवेदिका के पिता ने चार लाख रुपये नकद, सोने का एक चेन, सोने की चार अगूंठी, सोने के कान की बाली, सोने का मांग टीका, चांदी का पायल, चार सोने की चूड़ी एवं गृहस्थी के समान के साथ विदा किया था। इसके बावजूद मेरे ससुराल के लोग एक लाख रुपए की और मांग कर रहें है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के चेरो गांव की मंजू चौरसिया पत्नी रामप्रकाश चौरसिया पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनका विवाह 24 फरवरी 2019 में रामप्रकाश चौरसिया पुत्र जगदीश चौरसिया से हुआ। दोनों से एक लड़का है जो आज करीब 3 वर्ष का है। शादी के समय उनके पिता ने चार लाख रुपये नकद, सोने का एक चेन, सोने की चार अंगूठी, सोने की कान की बाली, सोने का मांगटीका, चांदी का चार पायल, सोने की चूड़ी देकर एवं गृहस्थी के समान के साथ विदा किया गया। बच्चा पैदा होने के बाद से ही उसका पति रामप्रकाश का रवैया बदलने लगा। आए दिन उसकी जेठानी सुनीता देवी पत्नी जयप्रकाश व रामप्रकाश चौरसिया पुत्र जगदीश और अतिरिक्त दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देते रहे और कहते रहे कि एक लाख रुपये और अपने बाप से मांग कर लाओगी तभी इस घर में रहोगी। 9 जून को करीब 11 बजे दिन में उसकी जेठानी सुनीता देवी पत्नी जयप्रकाश व पति रामप्रकाश चौरसिया पुत्र जगदीश उसका मानसिक प्रताड़ना व उत्पीड़न करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिए और कहे कि आज के बाद लौट के आओगी तो जान से मार दिया जाएगा। दोनों लोग मेरी मां बहन को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। अपने भाई को गांव से बुलवाया और 112 नंबर पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़ित ने कोतवाली में जाकर न्याय की गुहार लगाई थी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित ने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कोतवाल को तत्काल केस दर्ज करने का आदेश दिया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित के पति व उसकी जेठानी सुनीता देवी के खिलाफ दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना करने, मारपीट कर जान से मारने की धमकी, समेत दहेज प्रतिशेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि एसपी के निर्देश पर केस दर्ज कर आरोपियाें की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें