फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो दिन पूर्व बाइक की टक्कर से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार पर टूटा विपत्ति का पहाड़
विज्ञापन

देवरिया। दो दिन पूर्व बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। दो बच्चों के सिर से जहां पिता का साया उठ गया, वहीं परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन

ग्राम भटौली बुजुरुग टोला नौगांवा निवासी संतोष (28) पुत्र लक्ष्मण यादव मजदूरी कर जीविकोपार्जन करते थे। बृहस्पतिवार की देर शाम वह ढलाई कर गौरी बाजार से घर लौट रहे थे। गौरी बुजुरुग के पास मोड़ पर सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात उनकी मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे, जिसमें लड़का सुषांत (9) और पुत्री सोनम (7) हैं। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। असमय हुई मौत से पूरा परिवार सदमे में है। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें