संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पुरानी रंजिश में दरवाजे पर चढ़कर मारपीट के मामले में पुलिस ने दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कवलाचक गांव के रहने वाले योगेंद्र सिंह पुत्र कपिलदेव सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि गांव के रामानंद सिंह पुत्र बाल खिला सिंह, अभिमन्यु सिंह व राजकुमार सिंह पुत्र रामानंद सिंह, रामवती देवी पत्नी रामानंद सिंह सात जुलाई को सुबह करीब नौ बजे पुरानी रंजिश में गोलबंद होकर लाठी-डंडा, हाॅकी आदि लेकर दरवाजे पर चढ़ गए और मारपीट कर मुझे, पत्नी मालती व बेटी रागिनी को घायल कर दिए। आरोप है कि हमलावरों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है।