फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रस्सी से बांधकर युवक पिटाई में पांच पर केस

Wed, 20 Sep 2023 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। जमीन पर जबरन कब्जा के विरोध करने वाले एक व्यक्ति के हाथ-पैर बांध कर पिटाई करने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित और उसकी आरोपी बहन को कोतवाली बुलाकर बयान दर्ज किया। पुलिस ने पीड़ित की सगी बहन संजू यादव, पड़ोसी अनिल, विपिन, गायत्री देवी, सुनील यादव व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के जमुई गांव के कमलेश यादव उर्फ पिंटू यादव पुत्र परमहंस यादव के हाथ-पैर बांध कर पिटाई का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। पीड़ित कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बगल मेरे पट्टीदार का उनके परिवार से जमीनी विवाद है। आरोप लगाया कि वे जबरन कब्जा करना चाहते हैं और जमीन बैनामा कराने के लिए दबाव बनाते है। कमलेश ने बताया कि उनके पिता नहीं हैं, वे अपनी मां के साथ रहते हैं। आरोप लगाया कि 15 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे उसके पट्टीदार उसके सगी बहन के साथ एक राय एक गोल बनाकर मां-बहन की गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए घर में घुसकर पीड़ित तथा उसकी मां के साथ मारपीट की तथा उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध कर अपने घर ले जाकर लात-मुक्का डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह उसके साथ अमानवीय व्यवहार किए तथा उसकी मां को घर में बंद कर दिए। इसका वीडियो किसी ने बना लिया। पट्टीदारों ने जबरदस्ती कई सादे पेपर व स्टांप पर उसकी की मां का हस्ताक्षर व अंगूठा लगवा लिया। पट्टीदारों के भय से वह घर में ही था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस पीड़ित की सगी बहन संजू यादव, पड़ोसी अनिल, विपिन, गायत्री देवी, सुनील यादव व दो अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी कोतवाल रामचंद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें