फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर किसान पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पराली जलाने पर किसान पर केस दर्ज
विज्ञापन

भाटपाररानी (देवरिया)। खामपार थाना के ग्राम कुकुर घाटी में सोमवार को उपजिलाधिकारी ने धान के खेत में पराली जलाते समय एक किसान को मौके पर पकड़ लिया तथा पुलिस को सौंप दिया। बाद में किसान को जुर्माना भरने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम कुकुर घाटी निवासी हीरालाल अपने खेत में धान की पराली को जला रहे थे। उसी समय एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला उधर से गुजर रहे थे। उन्होंने किसान को पकड़कर खामपार पुलिस को सौंप दिया। बाद में उनके निर्देश पर हल्का लेखपाल की ओर से उक्त किसान के विरुद्ध केस भी दर्ज करा दिया गया। किसान ने जुर्म स्वीकार करते हुए जुर्माना तत्काल अदा कर दिया। इसके बाद एसडीएम के आदेश पर किसान को जुर्माना अदा करने पर छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि किसान की ओर से जुर्माना अदा करने पर उप जिलाधिकारी के निर्देश पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें