फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी ने दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रजला गांव में सील वृद्धाश्रम का ताला टूटने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रजला गांव में स्थित सील वृद्धाश्रम का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। केस दर्ज होने के बाद हल्का दरोगा ने मौका मुआयना किया।
मां विंध्यवासिनी महिला कल्याण एवं समाज सेवा संस्थान की ओर से रजला गांव में संचालित वृद्धाश्रम को मजिस्ट्रेट ने अगस्त 2018 में सील कर दिया था। संस्थान की अध्यक्ष गिरिजा त्रिपाठी, उनके पति मोहन त्रिपाठी समेत परिवार के कई सदस्य और कर्मचारी जेल भेज दिए गए थे। कुछ समय पहले गिरिजा त्रिपाठी जमानत पर रिहा हुईं हैं। उन्होंने डीएम अमित किशोर से शिकायत की थी कि वृद्धाश्रम का ताला तोड़ा गया है। शिकायत की चार सदस्यीय कमेटी ने जांच की तो मामला सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राजपाल यादव ने बुधवार को तहरीर दी गई थी। त्रुटि होने के कारण उसे लौटा दिया गया था। बृहस्पतिवार को सुधार कर उन्होंने दोबारा तहरीर दी गई। इस आधार पर पुलिस ने तोड़फोड़ और घर में घुसकर क्षति पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद हल्का इंचार्ज विपिन मलिक ने मौका मुआयना किया। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें