फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालखाने की चाबी लेकर दीवान फरार, दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने तरकुलवा थाने का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तरकुलवा। एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र ने रविवार को तरकुलवा थाने का औचक निरीक्षण किया। अभिलेखों की जांच के दौरान मालखाना की चाबी न होने से नाराज हो गए। चाभी लेकर फरार दीवान के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसपी रविवार को पूजा पंडालों का निरीक्षण करने निकले तभी अचानक थाने में पहुंच गए। कार्यालय में मौजूद पुलिस कर्मचारियों से आवश्यक अभिलेखों की जानकारी ली। अभिलेख रजिस्टर सब दुरुस्त पाया। जांच के दौरान हेड कांस्टेबल ने बताया कि मालखाना की चाभी लाइन हाजिर दीवान लेकर चले गए हैं। इसी बात पर एसपी ने एसओ को चाबी न देने पर संबंधित दीवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। वहीं, पुलिस ने क्षेत्र के दो पंडालों में मिले डीजे बॉक्स व साउंड बॉक्स को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आयोजकों व डीजे संचालक पर केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि पंडालों या मूर्ति विसर्जन के दौरान कोई व्यक्ति शराब के नशे में मिला तो कार्रवाई होगी। इन जगहों पर तीन नाव व तीन गोताखोर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें