फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्वर्ण व्यापारी को धमकी देने के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस

Mon, 18 Nov 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार। फोन पर स्वर्ण व्यवसायी को जान से मारने की धमकी मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। देर रात उसका लोकेशन बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र में मिला।
तलाश में गुठनी पहुंची एसओजी पूरी रात डेरा डाले रही, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। उधर रविवार को भी आरोपी ने फोन किया। हालांकि इस दौरान उसने कुछ नहीं कहा। धमकी के बाद से व्यवसायी का परिवार सहमा हुआ है। नगर के भरटोलिया वार्ड निवासी रामअवध मौर्या स्वर्ण व्यवसायी हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अज्ञात नंबर से किसी ने फोन कर कहा कि तुम्हारी हत्या कर दूंगा। इसकी सूचना पुलिस को तहरीर देकर दी। पुलिस मोबाइल का ट्रेस किया तो लार नगर में लोकेशन मिला। इसके के आधार पर पहुंची तो वहां से भाग निकला।
देर रात व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धमकी का केस दर्ज कर लिया। इसके बाद देर रात पुलिस ने नंबर को ट्रेस किया तो बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र के एक टावर से लोकेशन मिला। इसी के आधार पर एसओजी टीम उसकी तलाश में देर रात पहुंची।
पूरी रात छापेमारी की, लेकिन नहीं मिला। व्यवसायी के बेटे उग्रसेन मौर्या ने बताया कि दोपहर बाद भी उसी नंबर से फोन आया था। फोन करने वाला कुछ भी नहीं बोला।वहीं स्वर्ण व्यवसाई अखिलेश वर्मा के नंबर पर भी उसी नम्बर से रविवार को फोन आया।
विज्ञापन

रिसीव करने पर आवाज नहीं आ रही थी। दो दिनों से व्यवसायियों के पास आ रहे अनजान नंबर से फोन ने पुलिस का सिरदर्द बढ़ा दिया है। उधर धमकी के बाद से स्वर्ण व्यवसाई दहशत में हैं। शाम होते ही अपनी दुकान बंद कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें