फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: न्यायालय के आदेश पर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 01 May 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसूता के ऑपरेशन में लापरवाही का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। न्यायालय के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने देवरिया की एक महिला चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला डॉक्टर पर प्रसूता के ऑपरेशन में लापरवाही बरतने से उसकी जान पर बन आने का आरोप है। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी।
विज्ञापन

कपरवार गांव निवासी रत्नेश मणि त्रिपाठी ने दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि पत्नी प्रियंका गर्भवती थी। 12 जून 2022 को सीजेरियन ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने पेट में ही काॅटन छोड़ दिया था। जिस कारण घाव ठीक नहीं हो रहा था। जबकि पत्नी की हालत गंभीर हो गई। घाव ठीक न होने और पेट में हमेशा दर्द होने के कारण दोबारा ऑपरेशन किया गया, जिसमें पेट से काॅटन मिलना बताया गया। न्यायालय ने डॉक्टर रेनू जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें