संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। एक महिला की जमीन पर रात में कटरैन डालकर कब्जा कर लेने और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर देने के मामले में पुलिस ससुर और उसकी बहू के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
ग्राम सकतुआ खुर्द की रहने वाली संजू देवी पत्नी मनीष ने थाने में तहरीर दिया है। कहा है कि गांव के राम बड़ाई प्रसाद और उसकी बहू सुमन ने प्रशासन के मना करने के बाद भी उनकी जमीन पर 19 सितंबर की 12 बजे रात में जबरदस्ती कटरैन रखकर कब्जा कर किया। आरोप है कि जब वह इसका विरोध करने गईं तो उनलोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।