फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फोन पर बात करने पर मां ने लगाई डांट तो बेटी ने फांसी लगा ली फांसी

Thu, 26 Sep 2024 05:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरकुलवा /गढ़रामपुर। थाना क्षेत्र के कोंहवलिया भरतराय गांव में मंगलवार की देर रात में एक युवती का फंदे से लटका हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मां ने युवती को फोन पर बात करने से मना किया, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन

कोंहवलिया भरतराय की झिनकी कुमारी (18) पुत्री स्व. कैलाश निषाद मां के साथ घर पर रहती थी। उसके दो भाई शत्रुघ्न और झीनी बाहर रहकर काम करते हैं। झिनकी मोबाइल पर किसी से बात करती थी। इसको लेकर मंगलवार को दिन में मां ने उसको फटकार लगाई थी। देर रात छत की कुंडी के सहारे साड़ी के फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला। घटना के वक्त मां किसी काम से बाहर निकली थी। कुछ देर बाद जब वह घर पहुंची तो दरवाजा भीतर से बंद था। उसने बाहर से आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। कुछ देर बाद पहुंचे लोगों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो झिनकी का शव फंदे से लटक रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें