रुद्रपुर। मारपीट के तीन अलग-अलग मामले में शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई की। जिसमे मेदनापुर, फतेहपुर और सरहसबह गांव के 11 लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया। दक्षिणी देवरिया निवासी प्रमोद कुमार तिवारी ने एसपी को पत्र देकर बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता है और 19 अगस्त को अपने रिश्तेदार मेदनापुर गांव के जमुनही टोले पर गए थे। उनके रिश्तेदार रजनीश और दीनबंधू तिवारी के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिस पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। उन्होंने अवैध असलहा से धमकी देने का भी आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने गांव के दीनबंधू, दीपांकर, रिशु और ऋतिक पर अभियोग पंजीकृत किया। दूसरी घटना में फतेहपुर गांव के रामबिलाश यादव की तहरीर पर पुलिस ने बिहार प्रांत के विजयीपुर थाना के कोरया गांव निवासी दीना यादव, जनार्दन शर्मा और चिंता देवी पर कार्रवाई की। पीड़ित ने तीनों पर 30 अगस्त को पुरानी रंजिश में उनकी और बेटे राजेश्वर की पिटाई का आरोप लगाया है। वहीं सरहसबह गांव के रामचेला निषाद ने पुलिस से जमीन बेचने को लेकर अपने पटीदारों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। जिसमे पुलिस ने सदानंद, सुमित्रा, प्रभा और रंजीता पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की। संंवाद