फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भागलपुर पुल पर हाइट गेट बैरियर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त

Sat, 21 Feb 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर (देवरिया)। सरयू नदी पर बने पुल पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। देवरिया जनपद के बरहज से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे एक परिवार की कार सरयू पुल पर बलिया जिले की तरफ लगे लोहे के हाइड गेट बैरियर में टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन एयरबैग खुल जाने से कार में सवार तीन बच्चों सहित सात लोगों की जान बच गई।
विज्ञापन

बलिया जिले के थाना गड़वार निवासी विवेक गुप्ता अपने परिवार के साथ देवरिया जिले के बरहज में शादी समारोह में शामिल होकर सुबह घर लौट रहे थे। कार में तीन बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। सुबह जब वे सरयू नदी पर बने भागलपुर पुल को पार कर आगे बढ़े, तभी लगभग 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही कार सड़क के बीचों-बीच लगाए गए लोहे की हाइड गेट बैरियर से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक विवेक गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत हैंडब्रेक लगा दिया, जिससे कार पुल के किनारे खाई की ओर जाने से बच गई। हादसे के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेल्थरा रोड पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सुरक्षित बताया गया।
विज्ञापन


संकेतक लगाने की लोगों ने की मांग

जर्जर हो चुके इस पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए सरयू नदी पर बने पुल के दोनों तरफ हाइट गेट बैरियर लगाए गए हैं, लेकिन इन पर न तो रेडियम पट्टी लगाई गई है और न ही रिफ्लेक्टर। रात के अंधेरे में ये पिलर दिखाई नहीं देते, जिससे आवागमन के समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कार सवार विकास गुप्ता ने बताया कि अंधेरे के कारण डिवाइडर दिखाई नहीं दिया, जिसके चलते हादसा हुआ। उनका कहना है कि यदि पिलर पर रेडियम या रिफ्लेक्टर लगा होता तो दुर्घटना टल सकती थी।
क्षेत्रीय लोग बृजभूषण यादव, सुनील पाण्डेय, कृष्ण मोहन निषाद, बेचू साहनी, पूनम बर्नवाल, प्रेमचंद्र गौड़ ने प्रशासन से मांग की है कि पुल पर तत्काल रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेतक लगाए जाएं। बलिया जिले के उभांव थाने के इंस्पेक्टर संजय शुक्ला ने बताया कि बैरियर से कार टकराई है, सभी लोग सुरक्षित हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें