गौरी बाजार। गौरी बाजार-हाटा मार्ग पर मठिया चौराहे के समीप बृहस्पतिवार की देर रात ट्रैक्टर-ट्राॅली से कार की टक्कर हो गई, जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी गौरी बाजार लाया गया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने घायल को मेडिकल काॅलेज देवरिया रेफर कर दिया। रुद्रपुर कस्बा निवासी वेद प्रकाश कार से गौरी बाजार जा रहे थे। मठिया चौराहे के समीप ओवर टेक करने के प्रयास में सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ गए। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिनका इलाज मेडिकल काॅलेज देवरिया में चल रहा है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जाती है। संवाद