गौरी बाजार। गौरी बाजार-हाटा मार्ग पर मठिया चौराहे के समीप बृहस्पतिवार की देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी गौरी बाजार लाया गया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। रुद्रपुर कस्बा निवासी वेद प्रकाश (33 वर्ष) पुत्र राम किशुन कार से गौरी बाजार जा रहे थे। मठिया चौराहे के समीप ओवर टेक करने के प्रयास में सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गए। इससे वेद प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जाती है।