फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कार नीलगाय से टकराई, दो घायल

Sun, 15 Nov 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। नायरा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की देर रात सड़क पार कर रही नीलगाय कार से टकरा गई। कार सवार दो युवक घायल हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुकानदारों ने एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल भिजवाया। उनका इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। भटनी क्षेत्र के पिपरा दीक्षित गांव निवासी हरिओम दीक्षित (30) और आकाश दीक्षित (28) पटीदारी में शनिवार को आयोजित ब्रह्मभोज के लिए खरीदारी करने गए थे। सामान घर पहुंचाकर दोनों लौट रहे थे।
विज्ञापन

पुल पार करने के बाद उनकी कार नायरा पेट्रोल पंप के पास नीलगाय कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि कार से नीलगाय टकरा जाने से दो युवक घायल हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें