फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पशु पकड़ने के लिए चला अभियान

Sat, 07 Nov 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। मदिरा पाली खास गांव में छुट्टा पशुओं के हमले से वृद्ध किसान श्याम बिहारी यादव की मौत के बाद प्रशासन की नींद खुली है। सीडीओ राजेश कुमार सिंह शुक्रवार को दिनभर अभियान चलाया गया।
सीडीओ ने निराश्रित गोवंशों को पकड़कर शत-प्रतिशत संरक्षित करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

सीडीओ ने नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों, पशु चिकित्सा अधिकारियों, उप पशु चिकित्सा अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को निर्देशित किया है कि अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशों को गोआश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाए।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि गोवंशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें