फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मैरिज हाल के कमरे का खिड़की तोड़कर पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी नगर के एक मैरिज हाल में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। नगर के एक मैरिज हाल में शादी समारोह के बीच बृहस्पतिवार की रात 11 बजे चोरों ने मैरिज हाल के कमरे का खिड़की तोड़कर उसमें रखा दुल्हन क वीआइपी अटैची व उसके रिश्तेदारों का आधा दर्जन बैग समेत पांच लाख के जेवरात और 75 हजार नकदी उड़ा लिया है। दुल्हन के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। सोहनपार निवासी पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि रविन्द्र कुशवाहा के बेटे अंकित कुशवाहा की शादी अहिरौली बघेल निवासी जितेन्द्र कुशवाहा के बेटी नेहा से 15 जून को शादी थी। शादी का कार्यक्रम नगर के एक मैरिज हाल मे चल रहा था। शादी समारोह में लड़का व लड़की प़क्ष के लोग समय से मैरिज हाल में जुट गए थें। रात करीब 11 बजे मैरिज हाल के प्रांगण में शादी द्वार पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच मौका पाकर चोरों ने मैरिज हाल के कमरे का खिड़की तोड़ कर कमरे में रखा 75 हजार नकदी समेत दुल्हन का वीआइपी अटैची व उसके महिला रिश्तदारों का आधा दर्जन बैग जिसमें रखा करीब पांच लाख का जेवर चोर चुरा ले गए। घटना की जानकारी रात में ही उस समय हुई, जब महिलाएं कमरे में जयमाला व शादी की रस्म में तैयारी के लिए पहुंची। यह देख अफरा-तफरी मच गई। चोर खाली अटैची व बैग आदि मैरिज हाल के पीछे फेंके थे। दुल्हन के पिता जितेंद्र कुशवाहा ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह ने कहा है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें