देवरिया। तहसील सलेमपुर परिसर में बृहस्पतिवार को शिविर लगाया गया। इसमें पेंशन योजना के तहत चार लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र दिए गए। कन्या सुमंगला योजना के तहत एक लाभार्थी को प्रमाणपत्र दिया गया।
शिविर में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 40 लाभार्थी उपस्थित हुए। निराश्रित महिला पेंशन योजना के 15 लाभार्थी भी मौजूद थे।
इसके अलावा दिव्यांगजन पेंशन योजना के 10 लाभार्थी शिविर में पहुंचे। इस दौरान लाभार्थियों की पेंशन संबंधी समस्याओं की जांच की गई।
उनकी पात्रता की भी मौके पर पड़ताल की गई। जांच के उपरांत सभी आवश्यक कार्रवाई की गई। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से एक लाभार्थी को कान की मशीन दी गई। ब्यूरो