फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरी आदर्श पार्टी

Mon, 18 Jul 2016 10:48 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
आदर्श व्यवस्था पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी का घेराव किया। - फोटो : अनूप तिवारी
विज्ञापन
देवरिया। आदर्श व्यवस्था पार्टी के लोग सरकारी योजनाओं में धांधली रोकने की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। अधिकारियों पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आराप लगाते हुए विकास भवन गेट पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


गेट के सामने सड़क भी जाम रहा। इसके चलते शहर में दो घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। बाद में विकास भवन गेट पर धरना दिया। एसडीएम सदर के कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। संगठन से जुड़े कार्यकर्ता सोमवार को विकास भवन परिसर में एकत्र हुए।

यहां पर दोपहर 12 बजे से धरना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद संगठन के पुष्पेंद्र सिंह अपने साथियों के साथ जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव से मिलने गए, लेकिन मामला सुलझ न सका। इसके बाद संगठन के लोगों ने धरनास्थल पर पर पहुंचकर मामले से अवगत कराया। उनके रवैये से संगठन के लोग नाराज हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी और  विकास भवन के गेट पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए और  सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन


 सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कहा कि राशन कार्ड बनाने में धांधली बरती गई है। लोहिया आवास अपात्रों को दिया गया है। गरीब लोगों को आवास नहीं मिला है। सड़कों के निर्माण में मानक की अनदेखी की जा रही है।

इसके चलते कुछ दिनों में ही सड़क उखड़ जा रही है। राहगीरों का सड़कों से गुजरना मुश्किल हो गया है। सरकार की योजनाओं का लाभ अपात्रों को दिया जा रहा है। सभी ब्लॉकों में पात्र लोग भटक रहे हैं लेकिन अधिकारी और कर्मचारी उनकी सुनने को तैयार नहीं हैं। इस दौरान अशोक चौहान, केसी मिश्र, बीके सिंह, राधेश्याम  पांडेय, रुख्साना बेगम, रीना  देवी, लीलावती, जैबुन्निसा, मैमुन्निसा, बसंती देवी, आरती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें