फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एनसीसी शिविर में कैडेट्स ने किया फायरिंग का अभ्यास

Mon, 23 Nov 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। प्रशिक्षण केंद्र में 52 यूपी बटालियन एनसीसी देवरिया के तत्वावधान में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-173 के तीसरे दिन रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें एनसीसी कैडेट्स ने टेंट पिचिंग और फायरिंग का अभ्यास किया।
विज्ञापन

तीसरे दिन की शुरुआत शारीरिक प्रशिक्षण एवं ड्रिल अभ्यास से हुई। इसके बाद कैडेट्स को 0.22 राइफल के रखरखाव, सामान्य जानकारी और फायरिंग पोजीशन के बारे में बताया गया। साथ ही, उन्हें राइफल पकड़ने और फायरिंग का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान नर्सिंग असिस्टेंट पुष्पेंद्र शर्मा ने कैडेट्स को सीपीआर की जानकारी देकर उसके महत्व से अवगत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें