भागलपुर। बीजीएम इंटर काॅलेज के प्रांगण में चल रहे 10 दिवसीय शिविर के नौवें दिन बृहस्पतिवार की शुरुआत शारीरिक प्रशिक्षण से हुआ। इस दौरान कैडेट्स को हथियार के साथ सलामी देने की बारीकियां बताई गईं।
विज्ञापन
कैप्टन योनापाल ने पर्यावरण प्रदूषण के संरक्षण पर क्लास ली और जल, वायु और मिट्टी संरक्षण के उपाय बताए। हवलदार सुजान थापा और पुलामी ने कंपास और उसके पुर्जों के बारे में बताया।