फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर गंदगी देख भड़के कैबिनेट मंत्री

Sun, 04 Feb 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
पथरदेवा में पेंशन मेले में लोगों को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। शहर की सफाई व्यवस्था का हाल जानने सुबह कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही निकल पड़े। सफाई व्यवस्था और सार्वजनिक शौचालयों में गंदगी देख नाराजगी जाहिर की और जिम्मेदारों को हिदायत दी। 
विज्ञापन

शहर में सफाई व्यवस्था से असंतुष्ट कैबिनेट मंत्री ने एक घंटे तक भ्रमण कर जानकारी ली। कार्यकर्ताओं के साथ निकले कैबिनेट मंत्री चंडिका छात्रावास के पीछे, पुलिस लाइंस, सिविल लाइन का पैदल भ्रमण किया। शिव मंदिर के पास बने प्याऊ को ठीक कराने की बात चेयरमैन अलका सिंह से कहीं। मोतीलाल रोड में बने  क्षतिग्रस्त नाले और सब्जी मंडी के पास बने सार्वजनिक शौचालय में गंदगी देख नाराजगी जाहिर की। कहा कि दिन में कूड़े की सफाई होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होगी। ऐसे में सुबह के समय सफाई की व्यवस्था की जाए।
मोतीलाल रोड के लोगों ने पेयजल सप्लाई ठप होने की शिकायत की। इस पर मंत्री ने तत्काल जलकल के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति बहाल करने की बात कही। मंत्री करीब एक घंटे तक शहर में भ्रमण किए। इस बीच उन्होंने जिम्मेदारों को सफाई व्यवस्था बेहतर कराने को कहा। इस दौरान एसडीएम राकेश सिंह, प्रभारी ईओ, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्र, अजय उपाध्याय, पंकज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें