फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रयागराज जा रहे व्यापारी की हादसे मौत

Thu, 20 Feb 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। प्रयागराज जा रहे एक व्यापारी की हादसे मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के तिलौली गांव निवासी सतीश गुप्ता पुत्र स्व. अभिमन्यु गुप्ता की भागलपुर पुल पर लगे हाईट गेज बैरियर से वाहन के टकराने से उनकी मौत हो गई। सतीश गुप्ता सब्जी के थोक व्यापारी थे। मंगलवार की रात वे सोहनाग के गांव तिलौली से अपने चाचा तेज नारायण गुप्ता व पत्नी के साथ पिकअप पर सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए निकले। भागलपुर पहुंचे थे कि तभी पुल पार करते समय सड़क पर लगे हाईट गेज बैरियर से उनका सिर टकरा गया। जिससे गंभीर चोट आई और वे अचेत अवस्था में गिर पड़े। पुल पर भारी वाहनों और ओवर लोडेड वाहनों के प्रतिबंध के कारण दोनों तरफ हाईट गेज बैरियर लगाया गया है। पिकअप में सवार होने के नाते वाहन की ऊंचाई अधिक थी। इस बीच सतीश ने सिर जैसे ही बाहर निकाला बैरिकेट से टकरा गया। पिकअप चालक आनन फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया, जहां डॉक्टरों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें