फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फाइनेंस कंपनी से छह लाख लेकर दो कर्मी लापता, केस दर्ज

Thu, 20 Feb 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड के शाखा प्रबंधक बालेंदु ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दो एजेंटों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया है कि कंपनी में तैनात दो एजेंट पर वसूली का पैसा लेकर भागने का आरोप लगाया रहे हैं। बालेंदु भारत फाइनेंसियल इंकुलजन लिमिटेड बैंक के ब्रांच मैनेजर भटनी के सलहपुर निवासी बालवेंद्र यादव पुत्र मोहर यादव ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा है कि बैंक द्वारा शहरी व ग्रामीण जरूरतमंद महिलाओं को लोन दिया जाता है, जिसे हमारे बैंक के कर्मचारियों द्वारा सप्ताहिक किस्तों में वसूली किया जाता है। 13 दिसंबर 2024 को मेरे बैंक सोनूघाट पर कार्यरत एक कर्मचारी लार के रामनगर के राहुल रावत पुत्र योगेश रावत व गाजीपुर के कासिमाबाद के अतरौली निवासी रवि यादव पुत्र सुरेंद्र यादव फिल्ड अफसर के पद पर ब्रांच पर कार्यरत थे। दोनों ने 22 जनवरी को 6 लाख 68 हजार 663 रुपये वसूल कर बैंक में जमा नहीं किया। इसके बाद मोबाइल बंद कर फरार हो गए। दोनों के परिजनों से संपर्क किया गया तो वे लोग मारपीट पर उतारु हो गए। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें