फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बसों में रही भीड़, यात्रियों को हुई परेशानी

Thu, 13 Mar 2025 09:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में बस में चढ़ते यात्री। संवाद 
विज्ञापन
देवरिया। बाहर से होली पर्व घर मनाने आए यात्रियों को बृहस्पतिवार को ट्रेनों व बसों में दुश्वारियां झेलकर यात्रा पूरी करनी पड़ी। मौर्य एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में लोकल यात्रियों की भीड़ ज्यादा दिखी तो बसों में भी कई यात्रियों को खड़े होकर ही यात्रा पूरी करनी पड़ी। रोडवेज परिसर में भी भीड़ के चलते लोगों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

होली पर्व मनाने घर जल्दी पहुंचने की चाहत पर साधनों के अभाव ने प्रभाव डाला। सुबह में गोरखपुर से चली मौर्य एक्सप्रेस में भीड़ इतनी ज्यादा रही कि अधिकांश यात्रियों ने खड़े होकर यात्रा पूरी की। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर यहां इंतजार कर रहे लोगों को इसमें चढ़ने में मशक्कत करनी पड़ी। कई यात्रियों को आरपीएफ की सख्ती के बाद बोगी में जगह मिल पाई। अन्य अप ट्रेनों में यही हाल रहा। जो लोग बाजार से खरीदारी कर वापस लौट रहे थे, उन्हें भी भटनी, भाटपाररानी, बनकटा, मैरवा तक जाने में मुश्किलें पेश आईं। आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने बताया कि होली पर्व के चलते मौर्य एक्सप्रेस में भीड़ अन्य दिनों के अपेक्षा ज्यादा रही। भीड़ होने पर यहां के यात्रियों को बोगी में चढ़ाने के लिए सख्ती करनी पड़ी।
उधर रोडवेज में दोपहर 12:30 बजे ही लोकल रुटों पर बसों का अभाव दिखा। सलेमपुर के लिए तो बसें मिल रही थीं, लेकिन बरहज, कसया-कुशीनगर, पकहां, बघौचघाट के लिए यात्री बसों का इंतजार करते दिखे। लखनऊ से लौटे राहुल गुप्ता, मोनिका मिश्रा, राकेश चौरसिया ने बताया कि बरहज के लिए पिछले डेढ़ घंटे से कोई बस नहीं हैं। लखनऊ में रहकर मेडिकल की तैयारी करते हैं, वहां से आ गए, लेकिन यहां बस नहीं मिलने से घर पहुंचने में देरी होगी। बस नहीं मिलने के चलते कई यात्री जल्दी घर पहुचंने के लिए बाहर प्राइवेट साधन तय कर गए। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि लोकल रुटों पर जहां के यात्री ज्यादा हो रहे हैं, वहां बसों का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें