फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया से हाटा के लिए नहीं चलतीं बसें

Mon, 01 Sep 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया से हाटा के लिए परिवहन निगम की सेवा नहीं है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्राइवेट टैक्सियों से जाने में यात्रियों का समय और धन दोनों अधिक लगता है।
विज्ञापन

परिवहन निगम देवरिया से हाटा के लिए पूर्व में बस सेवा संचालित होती थी। इस बस से महुआडीह होते हुए हाटा जाने वाले यात्री प्रतिदिन सफर करते थे। बस के संचालित होने से व्यावसायिक गतिविधियां भी होती थीं। चालकों की कमी से यह बस सेवा करीब एक साल पूर्व बंद हो गई।
इससे इस रूट पर यात्रा करने वालों को कठिनाई होने लगी। सुरचक ग्राम सभा निवासी अशोक मिश्र ने बताया कि देवरिया बाइक से या प्राइवेट सवारी गाड़ियों से यात्रा करनी पड़ती है। रामकुमार और रमेश का कहना है कि उन्हें काम के सिलसिले में अक्सर हाटा जाना पड़ता है। रोडवेज सेवा न होने से परेशानी होती है। अधिक किराया भी खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम कपिलेदव प्रसाद ने बताया कि चालकों की कमी से हाटा रुट पर बस सेवा बंद कर दी गई थी। चालक मिलते ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें